जय राम ठाकुर पहुंचे सासन : गांव मासूम गोलू से मिलकर हुए भावुक

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सासन गांव पहुंचकर जयराम ठाकुर ने युवक के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। जयराम ठाकुर घायल महिला के पुत्र गोलू मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद क्षण हैं। गोलू मासूम है और दिव्यांग भी। मां ही उसके जीवन का एकमात्र सहारा थी। लेकिन उनकी भी हत्या हो गई। यह क्षण बेहद भावुक और निःशब्द करने वाला है। हमारे विधायक आशीष शर्मा ने आर्थिक सहायता भी की है और यह आश्वासन दिया है कि हर महीने ₹3000 की मदद व गोलू के पालन पोषण के लिए करते रहेंगे। परिवार जनों द्वारा आरोपी को लेकर कई बातें कही गई हैं। जिसका सरकार को विधि सम्मत संज्ञान लेना चाहिए। मामले की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाए यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। सरकार की जांच और कार्रवाई से परिजन भी संतुष्ट हो, शासन प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा, विजय अग्निहोत्री और वंदना योगी उनके साथ रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन … आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर काम में निपूर्ण : बीडीओ बशीर खान

कार्यशाला का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होगा, जब आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवहारिक रूप से लागू होगा : सीडीपीओ राजेश राय एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यदि दम है, तो प्रदेश सरकार एफिडेविट देकर बताए कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की कोई मदद नहीं की : अनुराग ठाकुर

देहरा : हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद चल रहे राहत कार्य के बीच राजनीति लगातार गरमाती हुई नजर आ रही है। हिमाचल प्रदश प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में होगी पुराने वाहन व अयोग्य वस्तुओं की नीलामी : एसपी विजय कुमार सकलानी

एएम नाथ। चंबा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंडमनेशन बोर्ड द्वारा इस कार्यालय के नाकारा घोषित वाहन व अयोग्य वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 31 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेरोइन तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अनूपगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को किया ध्वस्त पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / श्रीगंगानगर, 1 जुलाई: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!