जयपुर में विदेशी डिग्री सत्यापन में बड़ा फर्जी FMG सर्टिफिकेट घोटाले का बड़ा पर्दाफाश : मेडिकल काउंसिल कर्मचारी गिरफ्तार।*

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / जयपुर।  प्रदेश में फर्जी मेडिकल पंजीयन से जुड़े बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल के कर्मचारी फरहान हसन उर्फ फरहान नकवी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का निर्धारित सत्यापन किए बिना उन्हें सही बताकर पंजीयन प्रक्रिया में मदद की।
SOG के अनुसार, मामले की जांच के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेजों और पंजीयन रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, जिसमें अनियमितताओं के प्रमाण मिले। आरोप है कि फर्जी अथवा अपूर्ण दस्तावेजों को वैध दर्शाकर कुछ अभ्यर्थियों को मेडिकल काउंसिल में पंजीयन दिलाया गया, जिससे पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा फर्जी पंजीयन के जरिए कितने लोगों को लाभ पहुंचाया गया। मामले में अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और बिचौलियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
SOG अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े इस गंभीर मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की तरह हरियाणा को भी ठगने की कोशिश में कांग्रेस – अब हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों पर नहीं करेंगे भरोसा: जयराम ठाकुर

पूरा देश सिर्फ मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है,  हिमाचल में एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों ने दिखा जमकर उत्साह...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर के एनसीसी युनिट दुारा समाजिक गतिविधियों के लिए गांव बीरमपुर को अडोपिट किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एनसीसी युनिट दुारा समाजिक गतिविधियों के लिए गांव बीरमपुर को अडोपिट किया। जिसका रसमी शुभांरंभ कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा व सरपंच कुलविंदर कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेड़ लगाकर वोट डालने का अनोखा सन्देश : निजी विद्यालय किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :   स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत कई नवाचारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!