जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ । बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि आम परिवार का व्यक्ति जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचता है, तब वह हथियार नहीं डालता, योद्धा की तरह लड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिन में सपने देखना छोड़ दें, वर्तमान कांग्रेस सरकार भगवान के आशीर्वाद से 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। जयराम ने धनबल का प्रयोग करने के बाद जो नया काला कोट शपथ लेने के लिए सिलाया था, वह दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा। जिन विधायकों ने भाजपा को अपना ईमान बेचा है, उनकी पूरी कुंडली खुल रही है।

                       जनता जान चुकी है कि बिकाऊ विधायक एक महीना हिमाचल की सीमा के अंदर क्यों नहीं आए। वे सरकार गिराने की साजिश रचने में लगे थे और परिवार को भी मुंह दिखाने काबिल नहीं थे। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के जगातखाना में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आजाद विधायक भी इतने पैसे में बिके कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। जयराम फ़्लॉप डायरेक्टर हैं, उनकी दो फिल्में रिवाज बदलेगा व ऑपरेशन लोटस फ्लॉप हो चुकी हैं, तीसरी फिल्म ‘कंगना मंडी के अंगना’ भी फ्लॉप होगी। अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहे हैं, लेकिन संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ी योजना नहीं ला पाए। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह लाइन की 50 प्रतिशत लागत 1250 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश सरकार दे रही है, जमीन भी हमने दी है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले की जनता मुख्यमंत्री के नाम पर सतपाल रायजादा को वोट दें, वह संसद में आपकी आवाज उठाएंगे। ठाकुर रामलाल भी जो काम लेकर आएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा।

‘सरकार के आगे अडानी समूह को झुकना पड़ा :  सीएम ने कहा कि 15 महीने पहले जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी। उसके कुछ दिन बाद अडानी ने एसीसी व अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद कर दिए। उनसे जब बातचीत हुई तो मैंने अडानी समूह को साफ कर दिया कि हिमाचल प्रदेश के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। संपदा हमारी है व धनवान और लोग होते जा रहे हैं, यह नहीं चलेगा। हमारे ट्रक ऑपरेटर भाइयों की किराये की दरें बढ़नी ही हैं, प्रदेश सरकार के कड़े रुख के आगे अडानी समूह को झुकना पड़ा। बीबीएमबी का पानी हमारा और लोगों को डैम का पानी उठाने के लिए भी एनओसी लेनी पड़ती थी, हमने जनता के दर्द को समझते हुए एनओसी की प्रक्रिया को खत्म करवाया।

हमने ओल्ड पेंशन दी, भाजपा ने राजस्थान में बंद की :  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन हमारे कदम डगमगाए नहीं। वहीं राजस्थान में बनी भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बंद कर दी। सरकार आगे बढ़ ही रही थी कि इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी प्राकृतिक आपदा के रूप में हमारे सामने आ गई। 551 लोगों की जान चली गई, 22 हजार परिवार बेघर हो गए, लेकिन केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी की मदद हिमाचल प्रदेश की नहीं की। हमने अपनी बहनों के हाथ मजबूत करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की है। जयराम ठाकुर इस योजना को रुकवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है, वह नहीं चाहती कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार वसूलेगी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना : 1 से 2 करोड़ बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल

शिमला : करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह गोरख धंधा अधिकारियों, कर्मचारियों और...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूटर वाला भ्रष्टाचार अब सूटकेस में समा गया : हर्ष महाजन

हिमाचल में वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार ने विकास को किया ठप कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया : हर्ष महाजन आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही कांग्रेस सरकार केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड

आईसीएआर-सीआईएफए भुवनेश्वर ने महत्वपूर्ण समझौते में मत्स्य पालन विभाग को प्रदान किया सिफाब्रूड फीड का फॉर्मूला रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पोषण और सही डाइट को सुनिश्चित करने के...
Translate »
error: Content is protected !!