जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड,कृषि मंत्री ने किया ई-किसान भवन का लोकार्पण : खेती में आधुनिक तकनीकें अपनाएं किसान – प्रो. चंद्र कुमार

by
मंडी, 9 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से किसानों को एक छत के नीचे कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी, विशेषज्ञ सलाह और उनकी समस्याओं के समाधान की उपयुक्त सुविधा मिलेगी।
प्रो. चंद्र कुमार ने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया। शिविर में लगभग 450 किसानों ने भाग लिया।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने अपने संबोधन में किसानों से खेती बाड़ी में आधुनिक तकनीकें अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती की ओर बढ़ें।
जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बल्ह उपमंडल के जरलू में 20.31 करोड़ रुपये से सब मार्केट यार्ड का निर्माण किया जाएगा। विश्व बैंक पोषित इस परियोजना से यहां के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सरकार किसानों की उपज बढ़ाने में मदद के साथ ही उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध कराने की दिशा में भी निर्णायक कदम उठा रही है।
प्रदेश में की जाएगी पशुधन की गिनती, लगाई जाएंगी चिप
कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने प्रदेश में बेसहारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पशुपालन विभाग को प्रदेश में पशुधन की गिनती करने के निर्देश हैं। एक बार संपूर्णता में पशुधन का पूरा आंकड़ा आने के उपरांत सभी पशुओं में चिप लगाई जाएंगी। इससे सड़कों पर छोड़े जाने वाले पशुओं के मालिक की पहचान में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने पुनरुत्थान एवं पुनर्वास के लिए जारी किया है विशेष राहत पैकेज
गौशाला के नुकसान पर मिलने वाली राशि को 3 हजार से बढ़ाकर किया गया है 50 हजार
प्रो. चंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में बरसात के मौसम में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा पुनरुत्थान एवं पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया है । राहत पैकेज के तहत मुआवजा राशि में 25 गुणा तक की बढ़ोतरी की गई है । उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल मिलाकर 4500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिसमें से 750 करोड़ रुपये विशेष राहत पैकेज तथा एक हजार करोड़ रुपये मनरेगा के तहत खर्च किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के लिए राहत राशि को 30 हजार रुपये सेे बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है। कच्चे घर को आंशिक नुकसान पर मिलने वाली राशि को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये जबकि पक्के घर को आंशिक नुकसान पर मिलने वाली राशि को भी एक लाख रुपये कर दिया है। गौशाला के नुकसान पर मिलने वाली राशि को 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है।
इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को मटर के फसली बीज वितरित किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गाँधी ने कृषि मंत्री का स्वागत किया तथा ई-किसान भवन के लोकार्पण के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नर्वदा अभिलाषी, प्रदेश विधानसभा चुनाव में नाचन से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, हिमफेड के निदेशक अमर सिंह सकलानी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगरा, उप मंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी दुनी चन्द, कृषि विज्ञान केन्द्र से वैज्ञानिक तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का चेहरा हैं धरतीपुत्र होशियार सिंह, तीसरी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद : जयराम ठाकुर

मित्रों और परिवार को फ़ायदा देने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता ने नकारा,  हमीरपुर और कांगड़ा में सबसे बड़ा खनन माफिया सीएम के कौन हैं, सब जानते हैं घोटाले और भ्रष्टाचार पर अपनी...
हिमाचल प्रदेश

68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!