जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित किए गए। कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार व सचिव प्रो. आरएम भल्ला के नेतृत्व में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वितरण कार्यक्रम में 200 बच्चों को स्कूल बैग तथा जरूरत अनुसार वर्दियां प्रदान की गईं। इस दौरान डॉ अनूप ने कहा कि डीएवीसीएमसी से संबद्ध संस्थाओं की ओर से जहां समाज में शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका अदा की जा रही है वहीं वंचित वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान करने और उनकी मदद के लिए भी हर संभव कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डीएवीसीएमसी और इससे जुड़ी सभी संस्थाएं छात्रों के कल्याण के प्रति कृतबद्ध हैं। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और डीएवीसीएमसी का धन्यवाद किया। इस दौरान डीएवीसीएमसी के सदस्य प्रिंसिपल गौतम मेहता, डॉ केके शर्मा डॉ अरविंद पराशर, राजविंदर कौर व स्कूल अध्यापक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

ज़हरीली शराब से लोग पंजाब में मर रहे … बिल्डर माफ़िया के साथ मिलकर ग़रीब किसानों की ज़मीन हड़प रहे : केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता

लुधियाना :   लुधियाना में उपचुनाव के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वहां प्रचार के लिए पहुंची हैं। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फर्नीचर वर्कशाप में आग से हुए नुकसान का लिया जायजा

होशियारपुर, 26 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज सुखियाबाद स्थित अनमोल वुड वक्र्स में लगी आग में हुए नुकसान का पहुंच कर जायजा लिया व वर्कशाप के मालिक पूर्व पार्षद...
article-image
पंजाब

बीबी जगीर कौर को 42 वोट पड़े : हरजिंदर सिंह धामी को 104 वोट मिले, धामी बने शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान

अमृतसर। हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर से शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने 104 वोट मिले। जबकि दूसरी ओर से चुनाव लड़ रही बीबी जगीर कौर को 42 वोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

भाजपा शिरोमणि अकाली दाल में गंठबंधन लगभग तय : भाजपा लड़ सकती 5 सीटों पर चुनाव

चंडीगढ़ : भाजपा और  शिरोमणि अकाली दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है और गंठबंधन तय मन जा रहा है। यदि गठबंधन हो जाता है तो राज्य की 13...
Translate »
error: Content is protected !!