जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

by

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार
होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय ख्रन्ना ने सीमा सुरक्षा बल कैंप खडक़ां में जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जिसमें बी.एस.एफ. के पुरुष व महिला जवानों के साथ अधिकारीयों ने भी हिस्सा लिया। खन्ना ने इस मौके संबोधित करते हुए कहा कि जल कुदरत की अनमोल देन है। जल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। निरंतर गिर रहा भू जलस्तर भविष्य में सारी दुनिया पर आने वाली विकट परिस्थिति का संकेत है।
खन्ना ने कहा कि देश के सैनिक जहाँ सीमाओं की रक्षा करते हैं वहीँ जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। खन्ना ने कहा की सैनिक लोगों के रोल मॉडल होते हैं। अगर देश के सैनिक जल संरक्षण को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बना लें तो इससे आम जनता में जल संरक्षण के लिए क्रांति पैदा हो सकती है। इससे जवान अपने फर्ज के साथ साथ पूरी सृष्टि को बचने के लिए भी भूमिका अदा कर सकेंगे। खन्ना ने कहा कि श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट जल संरक्षण को समर्पित है और ट्रस्ट की तरफ से निरंतर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जल्द ही जवानों की जल संरक्षण जागरूकता को मापने के लिए इस विषय पर कैम्प में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जायेगी जिसमे अग्रणी रहने वाले जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खन्ना के साथ एस.पी. दीवान व बी.एस.एफ. कैंप खडक़ां के जवान तथा अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
article-image
पंजाब

पति ने घोटा पत्नी का गला, हत्या : शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल

माछीवाड़ा :  माछीवाड़ा के नजदीकी गांव मंड सुखेवाला में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार हुई कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के ये वीडियो हो रहे जमकर वायरल : अमनदीप कौर के इंस्टाग्राम अकाउंट 349 पोस्ट किए जा चुके…. अकाउंट के 41 हजार के करीब फॉलोअर्स

पंजाब में नशे का एक पुराना इतिहास रहा है. पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर आज भी युवाओं को नशे की तरफ से दूर करने की प्रयास करने में लगी है।  लेकिन क्या हो...
Translate »
error: Content is protected !!