कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत और राणा इंद्र प्रताप की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

by

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे, सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की कंपनी राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब्त कर ली है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) 1999 की धारा 37A के तहत की गई।

ईडी जालंधर द्वारा जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (GDRs) जारी की थीं, लेकिन इनका उपयोग अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुसार नहीं किया गया। जांच में यह सामने आया कि GDR के माध्यम से प्राप्त 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 22.02 करोड़ रुपये) की राशि को भारत वापस नहीं लाया गया, जो कि FEMA की धारा 4 का स्पष्ट उल्लंघन है।

राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटर, निदेशक और शेयरधारकों—जिनमें दोनों विधायक और उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हैं—के खिलाफ यह जांच जारी है। ईडी ने बताया कि विदेशी मुद्रा को भारत में लाने के बजाय विदेशों में रखा गया, जो कानून के विरुद्ध है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भी राणा शुगर्स लिमिटेड पर 63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना कंपनी द्वारा अपने माध्यम से व्यक्तिगत संस्थाओं को धन हस्तांतरित करने के आरोपों पर लगाया गया था। ईडी की यह कार्रवाई पंजाब की राजनीति में हलचल मचा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झारखंड के 2 दोस्त : लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में दोनों डूबे, मचा कोहराम

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  :  हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया गर्व एएम नाथ। शिमला :  चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के आरोपी के घर और कार्यालय की महाराष्ट्र एटीएस ने ली तलाशी :

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच अब महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र एटीएस और पुणे पुलिस...
article-image
पंजाब

पहलगाम कत्लेआम के विरोध में निमिषा मेहता की अगुआई में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च : दुख की घड़ी में इलाके का विधायक कर रहा उद्घाटन समारोह – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : भाजपा हल्का गढ़शंकर इंचार्ज निमिषा मेहता व साथियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटन स्थल पर 26 लोगों की हत्या के विरोध में हल्का गढ़शंकर के बीत...
Translate »
error: Content is protected !!