जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के खिलाफ 15 सितंबर को चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन : खत्म किए गए पदों को बहाल करने की मांग– प्रधान राजीव शर्मा

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा तलवाड़ा और मुकेरियां की एक बैठक मंडल कार्यालय रोली में युनियन अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में महासचिव गुरदीप सिंह कोटली ने कहा कि जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव के द्वारा गुजरे समय के दौरान पुनर्गठन के नाम पर विभिन्न श्रेणियों के हजारों पद ही समाप्त कर दिए गए हैं।
जिसके कारण क्षेत्र में विभाग मे कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है।इसके विरोध में पीडब्ल्यूडी फील्ड और वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन पंजाब, जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव, चंडीगढ़ के कार्यालय के सामने 15 सितंबर 23 को एक विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।जानकारी देते हुए संगठन के शाखा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि जब पंजाब की मौजूदा सरकार युवाओं को नई नौकरियां देने का दावा कर रही है।तो विभागीय अधिकारी आखिर क्यो हजारों पदों को खत्म कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाने मे जुटे हुए है।
जल स्रोत विभाग में वर्ष 2020 तक विभिन्न श्रेणियों में कुल 24000 पदो पर कर्मचारी कार्यरत थे। उसके बाद दो बार पुनर्गठन के नाम पर लगभग 12000 पदों को समाप्त कर दिया गया। और विभाग में पदों की संख्या आधी कर दी गई।जिसके के चलते फील्ड मे कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम हो गई।
उदाहरण के तौर पर पुनर्गठन के नाम पर बेलदारों के पद 7200 से घटाकर 3200 कर दिए गए हैं। इस बार बाढ़ग्रस्त प्रभावित गांवो मे लोगो के हुए नुकसान के पिछे एक बड़ा कारण कर्मचारियों का कम होना भी है।
माइनिंग विभाग का कार्य भी जल स्रोत विभाग के कर्मचारियो से लिया जा रहा है।जबकि माइनिंग विभाग मे पिछले काफी समय से भर्ती ही नही की गई।दर्जा तीन व दर्जा चार मुलाजमो को न वर्दीया दी और न ही उनकी प्रमोशन करने की दिशा मे न ही कोई नई योजना वनाई।नहर कॉलोनियों में आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत, बांधों और हेड पर रोशनी और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए और जल स्रोत क्वार्टरों की मरम्मत करवाई जाए। जल संसाधन विभाग में रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए। वहीं जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में विभाग के अंदर अनुबंध कर्मचारियों की भर्ती की नीति बनाई जाए और ग्रेड चार और ग्रेड तीन को पदोन्नत किया जाए और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए ताकि गांव के लोगों को पीने के पानी की निरंतर आपूर्ति हो सके।15 सितंबर को होने वाली रैली में तलवाड़ा व मुकेरियां शाखाओं मे से भारी संख्या में भाग लेंगे।इस मौके पर राजेश कुमार कोषाध्यक्ष,शाम सिंह,दिलदार सिंह,रविंदर कुमार उपप्रधान,जगदीश सिंह,ज्ञान सिंह,रणजोध सिंह, हरबंस लाल,अवतार सिंह,सुरिंदर कुमार, नरिंदर सिंह, रमन कुमार, नवजोत शर्मा, राम पाल, अश्वनी कुमार शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का किया मुआयना

गढ़शंकर।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का मौका मुआयना किया। पंकज किरपाल ने बताया कि नंगल में भारी बारिश के...
article-image
पंजाब

1000 एडमिशन कराने का दावा, यूनिवर्सिटी से 11.5 लाख की ठगी का आरोप; केस दर्ज

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बाहरी राज्यों से 1,000 छात्रों के एडमिशन कराने का दावा कर करीब 11.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एचआर...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साज़िश : अमेरिका में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने षड्यंत्र रचने का किया गुनाह कबूल

नई दिल्ली : भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने उस कथित ‘मर्डर-फॉर-हायर’ साजिश में लगे तीनों आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू की न्यूयार्क में हत्या की योजना बनाने का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!