जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

by

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा

चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण

विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे होंगे रोपित

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती के रूप में उभर कर सामने आया है तथा इसका व्यापक प्रभाव मानवीय जीवन के प्रत्येक पहलू पर पड़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष आज 76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव के तहत गरनोटा के समीप सरोग गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान बेलपत्र का पौधा का रोप कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मौसम के बदलते पैटर्न के चलते भारी बारिश, बादल फटने की बढ़ती घटनाओं से होने वाली प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन संपदा का संवर्धन और संरक्षण इनका एक दीर्घकालिक समाधान है।


विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू कर प्रदेश के युवक मंडलों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ पर्यावरणीय गतिविधियों को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ज़िला में वनों के विस्तार को लेकर इस वर्ष वन विभाग द्वारा
526 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत चंबा वन वृत्त के तहत इस वर्ष 259 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में 2 लाख 60 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
कुलदीप सिंह पठानिया को इस अवसर मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने शॉल-टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए वनों का योगदान तथा वन वृत चंबा में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की ।
कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने स्वागत संबोधन रखते हुए डलहौजी वन मंडल के तहत 132 हेक्टेयर क्षेत्रफल वन भूमि में विभिन्न प्रजातियों के 73 हजार पौधे आरोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ में उन्होंने वन संपदा के संवर्धन और संरक्षण को लेकर जारी विभिन्न कार्यों की भी जानकारी रखी।


वन महोत्सव में विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों,ग्राम वन प्रबंधन समिति के सदस्यों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने हरड़, बेहड़ा, आंवला, अर्जुन, जामुन, देसी आम, बेल, खिरक और धमन इत्यादि प्रजातियों का पौधारोपण कर महोत्सव में अपना योगदान दिया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगराज, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम लता सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी- कर्मचारी एवं स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना बंद करने और बदनाम करने की साजिश रच रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

विधानसभा में 1100 करोड़ के घोटाले का दावा, जबकि योजना पर अब तक कुल 850 करोड़ ही खर्च; 100 करोड़ की गड़बड़ी की जांच भी राजनीति से प्रेरित एएम नाथ। मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दौड़ती HRTC बस बनी आग का गोला :चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

एएम नाथ। पालमपुर (कांगड़ा) : कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पालमपुर डिपो की HRTC बस चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। सरूट से पालमपुर जा रही बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव: 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित : एक ने वापस लिया नामांकन

वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने किया उन्हें विजेता घोषित। एएम नाथ। करसोग, 6 मई : नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!