जलस्रोत कर्मचारी यूनियन माहिलपुर के मखन सिंह लंगेरी प्रधान चुने गए

by
 माहिलपुर – पंजाब जलस्रोत कर्मचारी यूनियन होशियारपुर का चुनाव ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह की देखरेख में माहिलपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सबसे पहले दुनिया से अलविदा हुए साथी कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया इसके उपरांत पिछले दो वर्षों का यूनियन के काम काज व लेखा जोखा रिपोर्ट संतोष कुमार व बलबीर सिंह ने पेश किया। पंजाब के महासचिव रामजी दास चौहान ने चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार महकमे में नई भर्ती नही कर रही जिसके चलते कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनसे समर्था से अधिक काम लिया जा रहा है जिसके कारण कर्मचारी मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस मीटिंग में मखन सिंह लंगेरी को प्रधान, सीनियर उपप्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान बलबीर सिंह बैंस, सचिव सुरजीत कुमार हाजीपुर, सहायक सचिव हरजिंदर सिंह सूनी, कैशियर गगनदीप सिंहव प्रैस सचिव हरजीत सिंह को चुना गया। नवनियुक्त प्रधान मखन सिंह लंगेरी व अन्य सदस्यों ने तनदेही से कार्य करने का वायदा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 माह से वेतन नहीं मिलने पर कृषि कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 13 नवंबर : कृषि विभाग में केंद्र व राज्य सरकार की 60:40 के फंड अनुपात से चल रही आत्मा योजना, जिसमें ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कार्यरत करीब 450 कर्मचारियों को पिछले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी डेरा ब्यास की बड़ी घोषणा ; डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का किया पुनर्गठन

ब्यास  : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स....
Translate »
error: Content is protected !!