जलालपुर के निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा

by
जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई :   किसी समय नशों का केंद्र रहे ज़िला होशियारपुर के गाँव जलालपुर के निवासियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अद्वितीय अभियान ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया।
     गाँव बुड्ढी के निवासी हरमनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा की सराहना की और इसे बहुत ही नेक कदम बताया। उन्होंने आगे कहा कि वह बाकी सभी के साथ पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मिशन में सरकार के साथ खड़े हैं।  गाँव उड़मुड़ की निवासी परमजीत कौर ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार का इस नेक पहल को शुरू करने के लिए धन्यवाद किया जो आने वाली पीढ़ियों को नशों से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
गाँव खंगवाड़ी के निवासी करन सिंह बिंदू ने हाल ही में शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह नौजवानों को नशों से दूर रखने में मदद करेगी और उन्हें स्वस्थ और नशा मुक्त समाज सृजित करने में योगदान करने के योग्य बनाएगी।
                  गाँव ढड्डियाला के एक नौजवान अतींद्रपाल सिंह, जिसने नशों के विरुद्ध चल रही जंग के दौरान नशे की लत पर काबू पाया, ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशा सचमुच महामारी की तरह है। उन्होंने बताया कि नशों ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और वित्तीय तौर पर कमज़ोर कर दिया और उनके पारिवारिक रिश्ते भी तोड़ दिए। वह नशों को छोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें सही रास्ता नहीं मिल सका। अंत में उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज शुरू किया और वह अब पूरी तरह से नशा मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सभी को भगवंत मान सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ नशे के विरुद्ध लड़ाई नहीं है बल्कि यह हमारे नौजवानों और पंजाब के भविष्य को बचाने की लड़ाई है और हमें इस लड़ाई को मिलकर जीतना चाहिए।
             गाँव बुल्लोवाल के गुरप्रीत सिंह ने नशे छोड़ने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि नशों के हर तरह से बुरे नतीजे भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि नशों के कारण उनका सामाजिक और पारिवारिक जीवन पूरी तरह तबाह हो गया। पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति केंद्र उनके लिए उम्मीद की किरण बन गया। इस केंद्र से इलाज करवाने के बाद वह नशे के दलदल से बाहर आने के योग्य हो गए। आज वह अपने परिवार के साथ खुशहाल और नशा मुक्त जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे कभी भूलकर भी नशों के दलदल में न फंसें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में अग्रिम जमानत की याचिका हितेश गांधी ने ली वापस

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 250 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी और ऊना के केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी की ओर से दायर अग्रिम जमानत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये खबर आपको चौंका देगी – NEET UG परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले ने क्यों की फांसी लगाकर आत्महत्या

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!