गढ़शंकर की 16 हजार एकड़ भूमि की कंडी कनाल नहर से होगी सिंचाई

by

गढ़शंकर : कंडी कनाल नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बातचीत के दौरान श्री रौड़ी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नहरी पानी हर खेत तक पहुंचे और अगर किसानों को नहरी पानी संबंधी समस्या आ रही है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। श्री रौड़ी ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की 16000 एकड़ जमीन को कंडी कनाल नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। श्री रौड़ी ने किसानों से किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करने को कहा। इस अवसर पर श्री हरिंदर पाल सिंह निगरान इंजीनियर, सिद्धार्थ वर्मा कार्यकारी इंजीनियर, लवदीप सिंह उपमंडल अधिकारी, हितेश सूद जिलेदार के अलावा जेई, पटवारी आदि बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीए हो गया 53% -केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत : जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में भारत सरकार ने 3% की वृद्धि की घोषणा की

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, भारत सरकार ने जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की घोषणा की है। इस वृद्धि...
article-image
पंजाब

Awareness Seminar on Drug Abuse

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 30 : Under Mission Smile and the “War Against Drugs” campaign, as per directives from Ms. Ashika Jain, IAS, Deputy Commissioner-cum-Chairperson of the District Drug De-addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur, the District...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुराग को सराहा विक्रमादित्य ने लेकिन कंगना पर साधा निशाना – हिमाचल को 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट मिले

एएम नाथ। शिमला :  सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं  को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला  है। इनमें दो हमीरपुर,...
Translate »
error: Content is protected !!