जवानों को DC डॉ. निपुण जिंदल ने दी श्रद्धांजलि, टांडा में जाना घायलों का कुशलक्षेम, कछियारी में किया क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण

by
धर्मशाला, 13 अगस्त। जिला चम्बा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने अंत्येष्टि में सम्मिलित हो, वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बांधा और अपनी दिली संवेदनाएं प्रकट की। पुलिस के अधिकारी, जवानों व क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। इंडियन रिजर्व बटालियन धर्मशाला सकोह के 21 वर्षीय जवान लक्ष्य मोंगरा जिला कांगड़ा के गांव इच्छी के रहने वाले थे।
उपायुक्त ने कहा कि तीसा में हुए हृदयविदारक हादसे में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की दुःखद मृत्यु से पूरा प्रदेश शोकग्रस्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान निर्भय, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ होने के साथ-साथ सेवा भाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा तीसा में हुई दुर्घटना में जिला कांगड़ा के पांच पुलिस जवानों का जाना उन परिवारों के साथ पूरे जिले के लिए कष्टदायी है। शोक की इस घड़ी में उन्होंने सभी जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
*घायल जवान का जाना हाल*
इसके बाद जिलाधीश ने टांडा अस्पताल में जाकर तीसा सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान अक्षय चौधरी का कुशलक्षेम जाना। कांस्टबल अक्षय चौधरी जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के मझेरना के रहने वाले हैं। उपायुक्त ने पुलिस जवान के उपचार में लगी डाक्टर्स की टीम से उपचार संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की और घायल जवान के मनोबल को बढ़ाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल भी उपस्थित रहे। डॉ. निपुण जिंदल ने इस दौरान पिछले दिनों बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट किए हुकम सिंह से भेंट कर उनका हाल भी जाना।
*कछियारी में किया सड़क का निरीक्षण*
डॉ. निपुण जिंदल ने आज कछियारी का दौरा कर वहां भारी बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को हुई क्षति का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कछियारी में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते जिले में कईं स्थानों पर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिल रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एनएचएआई समेत अन्य विभागों की टीम सड़क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात जुटीं हुई हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी स्थिति में अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें और बरसात रुकने तक धैर्य बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि लोग इस दौरान नदी-नालों के किनारे न जाएं और किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें – DC जतिन लाल

उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। ऊना, 27 जून। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी गांधी ने सुधीर शर्मा पर दायर किया मानहानि का केस : सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला की ओर से लगाए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!