जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए 31 अक्टूबर तक करें आनलाइन आवेदन

by

विद्यार्थी वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन
10 फरवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा
होशियारपुर, 25 अक्टूबर:
जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024-25 कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र 31 अक्टूबर 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में होशियारपुर जिले के सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त स्कूलों में आठवीं और दसवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र इसके लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा 10 फरवरी 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही जिला होशियारपुर में होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 के लिए आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई के बीच होना चाहिए। ग्यारहवीं कक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। पाठ्यक्रम, आनलाइन पंजीकरण करने के लिए लिंक और पात्रता के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कामकाज वाले दिन सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक विद्यालय के फोन नंबर 01882-289393 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक : सही समय सही तरीके से खाना भी उतना ही जरूरी ……आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम

नई दिल्ली, 18 मार्च । आयुर्वेद में खाने से लेकर निरोगी जीवन जीने के कई नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद मनुष्य के शरीर की प्रवृत्ति के हिसाब से आहार जीवनशैली का चयन करता है।...
article-image
पंजाब

102 कारतूस मंदिर की सफाई के दौरान मिले : हड़कंप मचने पर जांच में जुटी पुलिस

फिरोजपुर :  गांव बस्ती झाल वाली में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की साफ-सफाई के दौरान 102 कारतूस मिलने  के मामलें में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ असलाह एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के नाम पर बनेगा कैंसर अस्पताल तथा खेल स्टेडियम :सीएम भगवंत मान का परिवार को भरोसा

मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल के कत्ल से कई दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुक्रवार मूसेवाल के पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवेदना एवं सांत्वना व्यक्त की। हालांकि...
Translate »
error: Content is protected !!