जहरीली शराब पीने से अब तक आठ लोगों की मौत : पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार, धारा 302 का मामला दर्ज

by

चंडीगढ़. पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब  ने कहर ढाया है। यहां पर जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि सूबे के मुखिया भगवंत मान के जिले का यह मामला है।

                                   स्पेशल लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला और एडीजीपी हरचरण भुल्लर, सरताज चाहल एसएसपी संगरूर और जतिंदर जोरवाल डीसी संगरूर की तरफ़ से जहरीली शराब मामले में प्रेस कांफ्रेंस की गई और बताया कि चार लोगों को पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे में चार दोषियों को पुलिस ने नकली शराब बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया है और धारा 302 का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।  पुलिस ने बताया कि आरोपियों से प्रिंटर, लैपटॉप, 200 लीटर एथेनॉल, शराब की खाली बोतलें, बोतलों के ढक्कन, शराब की बोतलों पे लगाने वाले नकली स्टीकर, बोतल के ढक्कन पर लगाने वाली पंजाब सरकार की नकली सील, बॉटल बंद करने वाली मशीन, कई नकली शराब की बॉटल सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद की गई हैं।3

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा का दो दिवसीय छिंझ मेला 12 और 13 सितम्बर को

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ग्राम सुधार दंगल समिति तलवाड़ा की बैठक अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय टैरेस रोड स्थित छिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय...
article-image
पंजाब

गांव चक सिंघा में आयोजित रक्तदान कैंप में 35 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर,  23 सितंबर: आज भाई कन्हैया जी के मरहम पट्टी दिवस के अवसर पर सुखवंत सिंह खालसा के नेतृत्व में धार्मिक स्थल बाबा झुंड साहिब चक सिंघा में रक्तदान शिविर आयोजित किया किया। संत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 साल तक किया दुष्कर्म : लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से किया : खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!