जहान खेलां में ज्वेलरी शॉप में चोरी, ढाई से तीन लाख के गहने और 50 हजार नकद ले गए चोर

by

दुकान के पीछे खाली प्लॉट का फायदा उठाकर 9 इंच की दीवार तोड़ी; लॉकर तोड़ने का प्रयास भी किया, CCTV का DVR और हार्ड डिस्क भी ले गए

होशियारपुर । गांव जहान खेलां में देर रात चोरों ने वीके सोनी ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट का फायदा उठाकर करीब 9 इंच मोटी दीवार तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए।

दुकान में प्रवेश करने के बाद चोरों ने सोने के टॉप्स और चांदी के आभूषणों समेत करीब ढाई से तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा दुकान में रखी 50 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

चोरों ने दुकान में रखे एक लॉकर को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR और हार्ड डिस्क भी निकालकर ले गए, जिससे घटना से संबंधित फुटेज सुरक्षित नहीं रह सकी।

दुकान के मालिक विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया है। वहीं, आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

मूसेवाला के कत्ल की साजिश में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 2 आरोपी शामिल

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही...
article-image
पंजाब

घर के बाहर बैठे चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग : 2 की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मोगा। पंजाब के मोगा में घर के बाहर बैठे चार युवकों पर हथियारबंद...
Translate »
error: Content is protected !!