ज़रूरतमंदों को राहत व सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

by

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए तथा प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ रहे मामलों के समाधान में सहयोग और हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके खोखे पहले मनमाने ढंग से तोड़ दिए गए थे, जिससे वे आजीविका और आश्रय के स्रोत से वंचित हो गए। बार-बार आग्रह के बावजूद, उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन परिवारों को न्याय और आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास की दिशा में कार्य किया, जिससे उनकी आजीविका की समस्या का समाधान हुआ है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहंुच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस अवसर पर एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, हर्ष कालिया, नीलम शर्मा और स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने बांड़ा महोत्सव का किया समापन : उत्सव, मेले और त्योहार समृद्ध लोक संस्कृति के परिचायक : DC रेपसवाल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर वन अनुमति मामला तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गत दिन (वीरवार को) होली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से : सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचना होगा

शिमला : हिमाचल के सरकारी ऑफिस में हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही लगेगी। हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूलों सहित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में बायोमीट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की 100%...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए हिमाचल सरकार ने पौंग डैम पर भेजा

ऊना : हिमाचल सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए पौंग डैम पर भेजा जिन्हे वहां पर मुफत प्रोडक्शन किट, आने जाने का खर्चा व...
Translate »
error: Content is protected !!