ज़हरीली शराब से लोग पंजाब में मर रहे … बिल्डर माफ़िया के साथ मिलकर ग़रीब किसानों की ज़मीन हड़प रहे : केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता

by

लुधियाना :   लुधियाना में उपचुनाव के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वहां प्रचार के लिए पहुंची हैं। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन आप (अरविंद केजरीवाल) क्या कर रहे हैं?

आप बिल्डर माफ़िया के साथ मिलकर ग़रीब किसानों की ज़मीन हड़प रहे हैं। दिल्ली की जनता जिसने आपको (अरविंद केजरीवाल) इतना समर्थन दिया था, वो आपसे थोड़ा नाराज़ हो गई और आप पंजाब में आकर बैठ गए। रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार को खोखला कर दिया है… आज आपने (केजरीवाल) अपनी गलत नीतियों के कारण इसे 4 लाख करोड़ के क़र्ज़ तले दबा दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

मंगलवार शाम को पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब पार्टी प्रमुख सुनील जाखड़, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर और विजय सांपला तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी शामिल हैं। सूची में शामिल भाजपा के दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हाल ही में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ बढ़े अपराध

कनाडा में सिख समुदाय, विशेष रूप से पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले सिखों के खिलाफ नस्लीय हमलों और हिंसा में हो रही बढ़ोतरी ने पंजाब में अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।...
पंजाब

आप के युवा नेता राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेजने की तैयारी

आम आदमी पार्टी (आप) युवा नेता राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेज रही है। राघव चड्ढा ने विधानसभा चुनाव में पहले सहप्रभारी का काम किया है। जिसके बाद आप को पंजाब में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
पंजाब

मोहाली में अवैध खनन के खिलाफ अभियान में 15 लोग गिरफ्तार

मोहाली : पंजाब पुलिस दुआरा मोहाली में कई स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और वाहनों को भी जब्त...
Translate »
error: Content is protected !!