ज़िला कोष के तहत पेंशनरों को उपलब्ध करवाना होगा जीवन प्रमाण पत्र : जिला कोषाधिकारी

by
एएम नाथ। चंबा : ज़िला कोष  कार्यालय चम्बा के तहत   पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को  वर्ष 2024-25 के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र  उपलब्ध करवाना होगा ।
ज़िला कोषाधिकारी  गिरिजा मनकोटिया ने  जानकारी देते हुए बताया कि राज्य वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पेंशनरों को 1 जुलाई से अपने जीवन प्रमाण ज़िला कोषाधिकारी कार्यालय व संबधित उपकोष कार्यालय में जमा   करवा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला या प्रदेश से बाहर रह रहे पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र  राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कर जिला कोष कार्यालय चम्बा को प्रेषित  कर सकते हैं।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि   पेंशनर ऑनलाइन माध्यम के द्वारा  पी.पी.ओ. संख्या एवं आधार संख्या आधारित बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण   वेबसाइट  (जीवन प्रमाण) से  भी अपना जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित करवाकर उसकी हार्ड कॉपी ज़िला कोषाधिकारी चम्बा को   प्रेषित कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल, भदसाली व ईसपुर में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण : उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल, भदसाली तथा ईसपुर में खोले गए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!