ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

by
ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में  वॉटर  प्यूरीफायर  (जल शोधन यंत्र)  तथा  उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में   बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय  कक्ष में  ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू ) हस्ताक्षरित किया गया ।
ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  जालम  सिंह भारद्वाज और  ज़िला कार्यक्रम अधिकारी योजना  जीवन कुमार ने ज़िला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से  वरिष्ठ ग्रुप प्रबंधक  आलोक रंजन एवं  प्रबंधक जितेंद्र मोहन भारती ने  हस्ताक्षर किए ।
उपायुक्त ने बताया कि ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों  में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से 350 वॉटर  प्यूरीफायर  (जल शोधन यंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 52 लाख 50 हजार की राशि  व्यय होगी।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  उप मंडल स्तर पर  स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री  एनालाइजर स्थापित करने के लिए 30 लाख की धन  राशि व्यय होगी।
इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जालंधर के संतोखपुरा में बड़ा धमाका, एक की मौत, कई घायल : धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर धमाका किस कारण हुआ एएम नाथ। जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में ब्लास्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प – संजय अवस्थी

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल सुविधाएं व बेहतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की हत्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर और बल्ह में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश में चार लाख घरों में तिरंगा लगाएगी भाजपा : राकेश जम्वाल एएम नाथ। मण्डी/सुंदरनगर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!