ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

by
समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए अधिकारी
भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
चंबा, 7 अगस्त :  उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और चंबा के ऐतिहासिक चौगान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।
समारोह में पुलिस, होमगार्ड , एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए ।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि गत दिनों भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए ।
समारोह के आयोजन से जुड़े विभागीय अधिकारियों को उपायुक्त ने कहा कि वे समय रहते अपने प्रबंधों को पूरा कर लें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, कमांडेंट होमगार्ड अरविंद चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा, परियोजना अधिकारी अर्थशास्त्री डीआरडीए विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डाॅ हरित पूरी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय देवेश नारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ़ शुल्क़ बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ़ सुविधाएँ छीन रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं अपनी नाकामी, सीएम बोलते हैं झूठ पीएमजीएसवाई में हिमाचल की प्राथमिकता के लिए केंद्र सरकार का आभार कश्मीर तक रेल पहुँचाने के सपने को पूरा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंजीत सिंह राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान : भाजपा द्वारा राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाने का एलान करते ही

हमीरपुर- 27 मार्च :  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से टिकट बंटते ही भाजपा में बगावत का सुर सर चढ़कर बोलने लगे हैं। प्रदेश की सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!