“जाइका परियोजना” से सुदृढ़ होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

by
कृषि मंत्री ने ज्वाली में जाइका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालय का किया शुभारंभ
ज्वाली, 4 जनवरी : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश में चलाई जा रही महत्वाकांक्षी “जाइका एग्रीकल्चर परियोजना” से जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं इससे कृषि ढांचे में कई बदलाव आने के साथ व्यापक सुधार होंगे। यह जानकारी उन्होंने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ज्वाली में “जाइका परियोजना” के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालय का उद्धघाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
इस अवसर पर एसडीएम प्रियांशु खाती, जाइका के परियोजना निदेशक डॉ सुनील चौहान, मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के दूसरे चरण में प्रदेश में 1010 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। जिससे लगभग 7433 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि जिला परियोजना प्रबंधन इकाई,पालमपुर (जिला कांगड़ा एवं चम्बा) के तहत पालमपुर, कांगड़ा, शाहपुर,ज्वाली और चम्बा में पांच खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाईयां स्थापित की गई हैं। इन इकाइयों के अंतर्गत 98 उप परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं जिसमें से 78 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है इससे लगभग 2837 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में सिंचाई क्षमता का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि ज्वाली खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई के अंतर्गत लगभग 17 करोड़ रुपए की 19 सिंचाई उप परियोजनाएं शामिल की गई हैं। जिसमें से 17 उप परियोजनाओं की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 1650 किसान परिवारों की 750 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
उन्होंने किसानों से जाइका एग्रीकल्चर परियोजना से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ‘हिम उन्नति योजना’ शुरू की गई है । इस योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर 250-300 किसान चिन्हित किए जाएंगे जिनके पास 30-40 बीघा जमीन और दुधारू पशु होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों की जमीन और खेती की सूक्ष्म स्तर पर स्टडी करने के बाद क्लस्टर बना कर खेती की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लस्टर में जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इससे पहले, “जाइका एग्रीकल्चर” के परियोजना निदेशक डॉ सुनील चौहान तथा राज्य मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों को खेती के ढांचे में सुधार लाने तथा उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इस परियोजना से जुड़ने का आग्रह किया।
कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच ने भी लोगों को विभागीय योजनाओं एवम कार्यक्रमों बारे जानकारी दी।
ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, जाइका के उप परियोजना निदेशक डॉ वाईपी कौशल, ज़िला परियोजना प्रबंधक यूनिट पालमपुर डॉ राजेश गखड़, ब्लॉक प्रॉजेक्ट मैनेजर नंदिनी कपूर, डॉ सुनील दत्त, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र राजू, कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी, मनु शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, जाइका के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गण्मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पैंतरे चल कर अब झारखंड के लोगों को ठगने तैयारी में इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुर

हिमाचल में जीवनदायी हिम केयर का बंटाधार कर झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बटराण में 13 को लगेगा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर

हमीरपुर 11 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत बटराण में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया पटियाल पैलेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के चढ़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म...
Translate »
error: Content is protected !!