बटराण में 13 को लगेगा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर

by
हमीरपुर 11 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत बटराण में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया पटियाल पैलेस में आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगांे का चैकअप करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, चर्म रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, नाक, कान और गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप तथा मधुमेह की जांच, मोबाइल एक्स-रे, ट्रूनॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच, निशुल्क दवाईयां और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस दौरान आभा और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। ज्ञानवर्द्धक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जागरुक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में नादौन के अन्य क्षेत्रों में भी बहु-विशेषज्ञ शिविर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबाथू-नयानगर मार्ग पर अब हल्के वाहनों तथा बसों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी : DC मनमोहन शर्मा

सोलन: ज़िला सोलन के सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सुबाथू-नयानगर के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग को आवश्यक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी महिला प्रधान और उसके पति को डेढ़-डेढ़ साल कैद, 25 हजार जुर्माना : प्रधान ने पति सहित स्टोन क्रशर की एनओसी के लिए मांगीं थी 10 लाख की रिश्वत

एएम नाथ ।इंदौरा : काठगढ़ पंचायत की महिला प्रधान व उसके पति को कारोबारी से स्टोन क्रशर की एनओसी देने के लिए 10 लाख के रिश्वत मामले में दोषी करार देते हुए दोनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की बेटी सीमा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास… फटा जूता, नहीं टूटा हौसला; सीमा ने 10 हजार मीटर में जीता कांस्य

16 साल बाद भारत को महिला 10 हजार मीटर में मिला एशियाई पदक 28 सितंबर को 5 हजार मीटर में फिर दौड़ेंगी सीमा, देश को पदक की उम्मीद एएम नाथ । नागोया : जापान...
Translate »
error: Content is protected !!