जाखड़ को पुलिस से मिली क्लीन चिट

by
चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दलित भाईचारे के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।
पुलिस ने यह जानकारी एससी-एसटी कमिशन को लिखित रूप में दी है। क्योंकि कमिशन ने इस मामले में जालंधर पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। वर्णनीय है कि इस मामले में कांग्रेस हाइकमान ने जाखड़ को दो साल के लिए बर्खास्त करने की सिफारिश की थी।
पुलिस ने एससी-एसटी कमिशन को लिखा है कि शिकायतकर्ता का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है तथा शिकायत का कोई आधार नहीं है। इसलिए सुनील जाखड़ को मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की टिप्पणी के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तथा कांग्रेस हाईकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दोआबे के कई नेताओं ने उन पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अनुसूचित जाति के नेता होने करके कथित तौर पर निशाना बनाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि जाखड़ ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है तथा उन्होंने चन्नी एवं दलित भाईचारे के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा है। जाखड़ के बयान के खिलाफ पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दलितों द्वारा प्रदर्शन भी किए गए, पुलिस से उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायकों में मंत्री बनने की शुरू होड़ : सुक्खू मंत्रिमंडल में हलचल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर कांग्रेस के विधायकों में मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
article-image
पंजाब

14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार नशा तस्कर से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद 

गढ़शंकर, 19 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार एक आरोपी से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर पर रही मौजूद

होशियारपुर 08 मार्च: जिला पुलिस होशियारपुर की ओर से पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान एस.एस.पी होशियारपुर ध्रुमन एच. निंबाले की धर्मपत्नी स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर...
Translate »
error: Content is protected !!