जालंधर में द ग्रेट खली और ग्लोबल रेसलिंग लीग का बड़ा ऐलान

by

जालंधर/ दलजीत अजनोहा : भारत के मशहूर पहलवान और विश्वभर में अपनी पहचान बना चुके दिल्लीप सिंह राणा, जिन्हें द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है, ने जालंधर में ग्लोबल लीग रेसलिंग (GLW) के साथ बड़े सहयोग का ऐलान किया। यह पहल भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग को नई पहचान दिलाने के लिए की गई है।

ऑस्ट्रेलिया स्थित आदी ग्रुप के चेयरमैन संजय विश्वनाथन और सी ई ओ कैमरोंन वले की ओर से संयुक्त रूप में प्रेस वार्ता में कहा, “भारत की 150 करोड़ की आबादी में रेसलिंग के लिए जबरदस्त जुनून है। अब समय आ गया है कि इस खेल को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। खली जी के साथ साझेदारी कर हम इस खेल को हर स्तर तक ले जाएंगे और नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे फुटबॉल में जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है, उसी तरह रेसलिंग भी अब देशभर में फैलेगी। इस साझेदारी से पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

आयोजकों ने बताया कि दूरदर्शन इस रेसलिंग लीग का प्रसारण पूरे भारत में करेगा, जिससे 17 सितंबर से शुरू होकर 40 हफ्तों तक हर दिन 100 करोड़ से अधिक दर्शकों तक यह पहुंचेगा। खली जी के शिष्य और युवा पहलवान भी इसमें भाग लेंगे, जिससे भारतीय दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

यह आयोजन भारतीय खेल मनोरंजन उद्योग में एक नया अध्याय साबित होगा, जिसमें द ग्रेट खली का करिश्मा और GLW का वैश्विक अनुभव मिलकर भारतीय रेसलिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में टाइलों से भरा ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

मृतक ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बीकानेर जिले के स्वनतसर गांव के राम स्वरूप के रूप में हुई एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक भयानक सड़क हादसा सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने हासिल किया पहला स्थान* * *चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन

एएम नाथ । धर्मशाला 28 अगस्त :  भारतवर्ष में प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रत्येक...
article-image
पंजाब

अमरबीर कौर भुल्लर ने संभाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार

होशियारपुर, 29 मई: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी अमरबीप कौर भुल्लर ने आज बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लडक़ी ने दूसरी लडक़ी पर थप्पड़ पर थप्पड़ किए रसीद

दौलतपुर चौक : सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमे एक लडक़ी ने दूसरी लडक़ी थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करती नजर आ रही है। जबकि सहमी हुई दूसरी अकेले होने की...
Translate »
error: Content is protected !!