जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को बीजेपी ने दी टिकट :बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

by

चंडीगढ़ :  बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया ।बीजेपी की इस लिस्ट में बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम हैं। बीजेपी ने जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है. जबकि नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

अंगुराल 2022 में आम आदमी पार्टी से इसी सीट से चुनाव जीते थे अंगुराल मगर लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि लोकसभा चुनावों के बाद अंगुराल ने इस्तीफा वापिस लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखा था मगर अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा पहले ही मंजूर कर लिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव की घोषणा हुई थी। पश्चिम बंगाल के रायगंज से मानस कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार बिस्वास, बगदा से बिनय कुमार बिस्वास और मानिकताला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को टिकट दिया है।

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव :    चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार, बंगाल, MP समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 13 सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है।

10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी।। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

गढ़शंकर। कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था रेशम...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा द्वारा एस.अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित

गढ़शंकर  : दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा सभा अध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी की अध्यक्षता में साहित्यकार एस. अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित किया गया। स्थानीय स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी यादगारी लाइब्रेरी में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल पंडोरी बीत में विधार्थियों को आग लगने पर आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी : अनुपम कुमार शर्मा

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कुल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह के दिशा निर्देश पर अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के सहयोग से आपदा प्रबंधन के तहत मौके पर उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!