जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित : बसपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार एडवोकेट बलविंदर कुमार में जताया विश्वास

by

जालंधर : बहुजन समाज पार्टी ने जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित किया है। एडवोकेट बलविंदर कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।  बीते संसदीय चुनाव में दो लाख से ज्यादा वोट बटोर कर प्रमुख राजनीतिक दलों को हैरान कर देने वाले एडवोकेट बलविंदर कुमार एक बार फिर से मैदान में है। बसपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार एडवोकेट बलविंदर कुमार में विश्वास जताया है। इससे पहले वह बसपा की टिकट पर दो बार विधानसभा और एक बार संसदीय चुनाव लड़ चुके हैं।

बसपा पंजाब के महासचिव पद पर कार्य कर रहे हैं बलविंदर :   मौजूदा समय में वह बसपा पंजाब के महासचिव पद पर कार्य कर रहे हैं। जब एडवोकेट बलविंदर कुमार 2017 में करतारपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में उतरे, तो उन्हें नौसिखिया करार दिया गया और तब उन्हें लगभग 5,208 वोट मिले। तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि वह मात्र दो वर्ष बाद 2019 में अपनी पार्टी के लिए अप्रत्याशित संख्या में 2,04,783 वोट और जालंधर में 20.1 प्रतिशत का सर्वकालिक उच्च वोट शेयर हासिल कर इतिहास रच देंगे।

2019 में बनाया था रिकॉर्ड :   गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से निकले एडवोकेट बलविंदर कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट लेकर बसपा का नया रिकॉर्ड तो बनाया ही, साथ ही में जालंधर के कम से कम पांच विधानसभा हलकों के तत्कालीन विधायकों की नींद भी उड़ा दी थी और उन्हें झटका देते हुए उनके हलकों में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाई। सबसे ज्यादा झटका आदमपुर विधानसभा हलके में शिअद के तत्कालीन विधायक पवन कुमार टीनू को लगा था, जहां बलविंदर ने सर्वाधिक 39472 वोट लिए थे। इस हलके में बसपा ने पिछले विस चुनाव के 5405 वोटों से ऊपर उठते हुए लगभग 34000 वोट का इजाफा किया था।

कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र चौधरी को दिया था झटका :  बलविंदर ने दूसरा झटका करतारपुर के तत्कालीन कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र चौधरी को दिया था। बलविंदर ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान खुद 5208 वोट लिए थे, लेकिन 2019 में लगभग 26 हजार का इजाफा करते हुए छह गुना सुधार के साथ 31047 वोट हासिल किए। इसी तरह फिल्लौर में लगभग 15 हजार, नकोदर में 18 हजार, कैंट में 15 हजार, शाहकोट में छह हजार, सेंट्रल में साढे आठ हजार, नार्थ में लगभग साढ़े दस हजार वोट पिछले विस चुनाव से ज्यादा पार्टी के लिए जोड़े थे।

2022 के विधानसभा चुनाव में भी बटोरे थे इतने वोट :   लोकसभा चुनाव 2014 में बसपा के जालंधर से उम्मीदवार सुखविंदर कोटली, जो अब आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं, को केवल 47,000 वोट मिले थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी एडवोकेट बलविंदर कुमार करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 34000 वोट लेने में सफल रहे थे। जालंधर की राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक गतिविधियों में खासे सक्रिय रहने वाले एडवोकेट बलविंदर कुमार को शहरी क्षेत्र के मध्यम वर्गीय वर्ग का भी प्रतिनिधित्व करते हुए देखा जा रहा है।  वह राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथ ले रहे हैं। सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लागू करवाने को लेकर लगातार संघर्षशील रहे हैं। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा वह राजनीति करने नहीं, बल्कि सरकारी नौकरी ठुकरा कर सभी वर्गों को उनका हक दिलाने की एक सोच के साथ राजनीति में आए थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी है और लोग उनके साथ हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत : 1 शख्स जिंदा बचा

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित...
article-image
पंजाब

भारतीय सेना द्वारा नन्हे योद्धा को सशक्त बनाने की पहल : मास्टर सवर्ण सिंह

जालंधर/दलजीत अजनोहा समर्थन और सशक्तिकरण के एक सौहार्द कदम का परिचय देते हुए, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने नन्हे योद्धा सवर्ण सिंह के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके असाधारण साहस और दृढ़ता को देखते हुए, भारतीय सेना ने मास्टर सवर्ण की शिक्षा को पूरी तरह से प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय बाधाएँ उसके विकास और आकांक्षाओं में बाधा न बनें। फिरोजपुर छावनी में एक विशेष समारोह के दौरान, पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मास्टर सवर्ण को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया,और पंजाब के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध और अगली पीढ़ी के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया। यह पहल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने, बल्कि उसके भविष्य को संवारने की सेना की वचनबद्धता का प्रमाण है। सवर्ण की कहानी देश भर के उन वीरों की याद दिलाती है जो सम्मान और समर्थन के हकदार हैं। इस पहल के तहत, सवर्ण को व्यापक शैक्षिक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय सेना का गोल्डन एरो डिवीजन, सवर्ण की स्कूली शिक्षा के सभी पहलुओं को, प्रवेश से लेकर शैक्षणिक आवश्यकताओं तक, कवर करेगा। इसका उद्देश्य सवर्ण को उसकी शैक्षिक यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन प्रदान करना है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारी सेना मास्टर सवर्ण की भविष्य की यात्रा में हर कदम पर उसके साथ खड़ी है, और उन्होंने इस नन्हें योद्धा के उज्जवल भविष्य के निर्माण में इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। यह पहल न केवल भारतीय सेना की अपने नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि करुणा और समर्थन का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं पायल अरोड़ा…जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के दौरान भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने...
article-image
पंजाब

नवजात बेचने वाला गिरोह बेनकाब: पिता ने 3 लाख में बेचा अपना ही बेटा, पत्नी को कहा- मृत पैदा हुआ था; पुलिस जांच कर रही 

जालंधर :  जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर क्षेत्र से नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक कई बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!