जालंधर हाइट्स की 10वीं मंजिल से गिरकर 21 वर्षीय छात्रा की मौत… जांच में जुटी पुलिस

by

बीए फाइनल ईयर की छात्रा महकप्रीत कौर की मौत, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

जालंधर  : शहर के 66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में शनिवार शाम एक 21 वर्षीय छात्रा की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान महकप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो एपीजे कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार महकप्रीत सुबह टहलने के दौरान बिल्डिंग की बालकनी की ओर गई थी, जहां से वह नीचे गिर गई।

आत्महत्या की आशंका, कारणों की जांच जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह कहा जा सके कि छात्रा परीक्षा में असफल हुई थी या पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया।

परिवार के मुताबिक महकप्रीत डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बनाकर घटना के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मोबाइल फोन की भी जांच

जालंधर हाइट्स चौकी के इंचार्ज जसवीर चंद ने बताया कि छात्रा को ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर उसकी जांच की।

पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके। जांच के बाद मोबाइल फोन परिवार को वापस कर दिया गया। घटनास्थल से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिवार में बड़ी बहन और छोटा भाई

महकप्रीत के पिता अटारी बाजार में स्पोर्ट्स शूज की दुकान चलाते हैं। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। बड़ी बहन बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटा भाई 10वीं कक्षा में पढ़ता है।

थाना सदर के प्रभारी संजीव सूरी ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में पत्नी भी रहती थी साथ, जाली एफआईआर करवा कर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में रखा : जेल मंत्री हरजोत बैंस का दावा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जाली एफआईआर दर्ज करके दो साल तीन महीनों तक पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में AAP सरकार ने विश्वास मत जीतकर साबित किया बहुमत

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी  ने सफलतापूर्वक अपना फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। इस शक्ति परीक्षण में 94 में से...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान  सभा द्वारा 97वें दिन रिलायंस मॉल समक्ष धरना

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा द्वारा आज निरंतर चल रहे धरने तहत 97वें दिन रिलायंस मॉल समक्ष धरना लगाया। कुल हिंद किसान के नेताओं सहित जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेत्री सुभाष मट्टृ...
article-image
पंजाब

 योग कक्षाओं में जाकर शारीरिक व मानसिक तनाव से मुक्त जीवनशैली अपनाएं लोगः DC कोमल मित्तल

ब्लाक भूंगा में में “सी.एम. दी योगशाला” के अंतर्गत 16 योग कक्षाएं जारी होशियारपुर, 26 नवंबरः जिले के ब्लाक भूंगा में “सी.एम. दी योगशाला” कार्यक्रम के तहत 16 योग कक्षाएं चल रही हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
Translate »
error: Content is protected !!