जेल में पत्नी भी रहती थी साथ, जाली एफआईआर करवा कर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में रखा : जेल मंत्री हरजोत बैंस का दावा

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जाली एफआईआर दर्ज करके दो साल तीन महीनों तक पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया था। उन्हें जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। हरजोत बैंस ने कहा कि इस मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। बैंस का कहना है कि जिस बैरक में 25 कैदी आने चाहिए थे, वहां मुख्तार अंसारी की पत्नी रहती थी।
जेल मंत्री हरजोत बैंस द्वारा किए गए खुलासे के पश्चात पूर्व कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अंसारी की पत्नी जेल में रहती थी, मंत्री इसे साबित करके दिखाएं। इस पर मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द सच पंजाब के सामने आएगा।
जेल मंत्री के इस खुलासे से जमकर हंगामा शुरू होने पर विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेल मंत्री ने यह बात विधानसभा में कही है। अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा। हंगामा होने के बाद नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर गैंगस्टर पर बहस करनी है तो फिर शुरुआत लॉरेंस से होनी चाहिए। लॉरेंस जिस तिहाड़ जेल में बंद है, वह दिल्ली सरकार के अधीन है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। इस पर आप विधायकों ने कहा कि हम ही उसे पंजाब लेकर आए हैं।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी पर पंजाब में मोहाली के बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था। उसे पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लेकर आई थी। 24 जनवरी 2019 को कोर्ट में पेश कर उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल अप्रैल में उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश पुलिस ले गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में ISI की बड़ी साजिश नाकाम! शहजाद भट्टी गैंग के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, 300 से ज्यादा संदिग्ध राउंडअप

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में Delhi Police,...
article-image
पंजाब

सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान नहीं भेजेगी SGPC : दोनों देशों में तनाव को देखते हुए लिया फैसला

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 29 जून को मनाई जा रही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजेगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड बन गई SI – गर्लफ्रैंड के लिए 15 लाख में खरीदा था पेपर… बॉयफ्रेंड के पीछे पड़ गई पुलिस

जयपुर  : राजस्थान के जयपुर में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को अधिकारी बनाने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती का पेपर खरीदा था। वो बी 15 लाख रुपये देकर. अब इस मामले में जयपुर...
Translate »
error: Content is protected !!