जाहू में 24 से 30 अप्रैल तक मनाएंगे मेवा उत्सव : सुरेश कुमार

by
मेले में बेहतर ढंग से मनाने के लिए विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश,  चार सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान लोक कलाकार करेंगे लोगों का मनोरंजन
प्रदर्शनियां, हेल्दी बेबी शो और अन्य गतिविधियां भी होंगी मुख्य आकर्षण
एएम नाथ। जाहू 16 अप्रैल। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि जाहू में इस बार भी 24 से 30 अप्रैल तक मेवा उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेले के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम एवं गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उत्सव की तैयारियों के संबंध में बुधवार को यहां स्थानीय पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि मेवा उत्सव को इस वर्ष और बेहतर ढंग मनाने के लिए सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरेश कुमार ने कहा कि जाहू में कई दशकों से नलवाड़ मेला आयोजित किया जाता रहा है। इसी मेले को विस्तृत रूप देने के लिए मेवा उत्सव के नाम से आयोजित करने की परंपरा शुरू की गई है।
इस बार भी सात दिवसीय उत्सव के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोक कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इनके अलावा स्थानीय प्रतिभाशाली लोक कलाकारों को भी इन सांस्कृतिक संध्याओं में पर्याप्त समय दिया जाएगा। सुरेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों को उत्सव के दौरान अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां लगाने तथा इनमें स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि उत्सव के दौरान छोटे बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता, पशु पालकों के लिए उत्तम पशु प्रतियोगिता और कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने उपमंडल प्रशासन और विभिन्न विभागों की ओर से किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी।
इससे पहले, स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने विधायक, सभी अधिकारियों, पंचायत सदस्यों, कांग्रेस पार्टी और जाहू के संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा मेवा उत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में डीएसपी लालमन शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा, अन्य विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत उपप्रधान चमन लाल, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, सभी वार्ड सदस्य तथा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन गुना बढ़ाई पंचायत घरों के निर्माण को दी जाने वाली राशि – अनिरुद्ध सिंह नए पंचायत घर बनाने को दिए जा रहे 1.14 करोड़, एक समान होगा डिजाइन

ग्रामीण विकास मंत्री ने मंडी जिले की दरंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मंडी मनरेगा में अव्वल, प्रशासन की थपथपाई पीठ मंडी, 18...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में टूट का खतरा : 16 विधायकों में से कई शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे

झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया. झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी...
Translate »
error: Content is protected !!