जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

by

ऊना, 28 जून – आईटीआई ऊना में उद्यमि सहयोग परिषद गुरूग्राम एवं वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी के सयुक्ंत तत्वाधन में 30 जून को प्रातः 9.30 बजे एक जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना बलराम सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव में मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, आटो इलैक्ट्रिकल एंव इलैक्ट्राॅनिक्स इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्राम्निकस व्यावसायों के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ड्राईव में अभियार्थियांे की पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा मे सफल अभियार्थियों का उसी दिन साक्षात्कार होगा। सभी प्रक्रियों में सफल अभियार्थियांे को वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी द्वारा प्रथम चार महीने निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के दौरान केवल प्रशिक्षुओं के ठहरने व खाने का प्रबन्ध कम्पनी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। तदोपरान्त उपरोक्त आॅटोमोटिव मल्टीनैशनल कम्पनियांे में वोल्कस वैगन, स्कोढ़ा व ओडी इत्यादि में बतौर सर्विस टैक्नीशियन नियुक्ति के साथ अभ्यर्थी को 18500 रूपये प्रारम्भिक मासिक वेतन दिया जाएगा।
प्रधानाचार्य ई. वलराम सिंह ढिल्लों ने आईटीआई मंे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी प्रस्तावित ट्रेनिग एंव प्लेसमैंट ड्राईव का बढ़चढ़ कर लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग एंव प्लेसमैंट ड्राईव उपरोक्त व्यावसायों के फ्रैशर आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए निर्धारित हैै। लेकिन पूर्व मेे प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षु जो एक/दो साल के अनुभव उपरान्त मल्टी नैशनल कम्पनियों मे बतौर सर्विस टैक्नीशियन नियुक्ति प्राप्त करना चाहे तो वह भी इस ट्रेनिंग एंव प्लेसमैंट ड्राईव मे भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन का ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजन पर बल : किसान उत्पादक संघों को अपने उत्पाद बिक्री करने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने को कहा

मंडी, 23 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत चंडीगढ़ में प्रदेश का 7.19 प्रतिशत हिस्सा जारी करने का किया आग्रह

बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश से एक स्थाई सदस्य नियुक्त करने की मांग की उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार बी.बी.एम.बी. से लंबित देय राशि जारी करने पर दिया बल आपदा राहत नियमों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

39 पद शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे

ऊना, 3 अप्रैल – जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!