5,940 दिव्यांगजनों को जिला में मिल रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ – डीसी राघव शर्मा

by

जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
ऊना, 28 जून – जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जहां सजा का प्रावधान है, वहीं कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि के रूप में आर्थिक मदद भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को रोकना है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई, 2023 तक जिला में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 69 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 5 मामलों में पुलिस जांच कर रही है, 49 मामले न्यायालय में लंबित हैं, जबकि 12 मामलों का न्यायाल द्वारा निपटान हो चुका है तथा 3 मामले खारिज हुए हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला ऊना में 5,940 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत दो करोड़ 38 लाख 26 सौ रूपये लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 5,882 पेंशनर को राज्य सरकार तथा 58 पेंशनरों को केंद्र सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ष तक दिव्यांगजनों को पीजीडीसीए/डीसीए में कम्पयूटर प्रशिक्षण के लिए 1800 रूपये मानदेय तथा रूपये टयूशन फीस भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त जिला में अब तक 5,474 दिव्यांगजनों के पहचान पत्र पंजीकृत हुए हैं जिनमें से 5,143 यूडीआईडी कार्ड बना दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत मानसिक रूप से दिव्यांग जनों को विधिक संरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत निःशक्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद संरक्षक नियुक्त किए जाने के लिए माता-पिता, रिश्तेदारों या पंजीकृत संगठनों को कानूनी संरक्षक बनाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 102 को कानूनी संरक्षक के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
इस अवसर पर सीएमओ संजीव वर्मा, उप जिला न्यायवादी नवीन कुमार, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, डीपीओ सतनाम सिंह, एक्सिन जल शक्ति विभाग होशियार सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, तहसील कल्याण अधिकारी चमन लाल व जितेंद्र कुमार, नेशनल करियर सर्विस सेंटर से रंजन व सुरेश ऐरी, प्रेम आश्रम से पूर्ण सिंह सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा का मकसद स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश व प्रदेश में एक अलग पहचान देना : डीसी

सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा ऊना : डीआरडीए ऊना में आज सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए 2 लाख, 18 की उम्र तक हर महीने 1 हजार : हिमाचल की वो दो योजनाएं जिनके लिए मंदिरों से सरकार ने मांगा दान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो योजनाओं के लिए मंदिरों से वित्तीय सहायता मांगी है। उन्होंने मंदिरों में...
हिमाचल प्रदेश

जालपा माता मंदिर स्यारठ में 19 को सजेगा भव्य मेला

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी के स्यारठ में स्थित माँ जालपा मंदिर परिसर में 19 जून को भव्य मेले (स्यारठ की नई) का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!