जिंदगी को हां, नशे को ना: नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित वॉकथान में होशियारपुर वासियों ने लिया उत्साह से भाग

by

नशे से बचाने के लिए जागरुकता के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क की सुविधा: डिप्टी कमिश्नर
– होशियारपुर पुलिस नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध: एस.एस.पी
– विद्यार्थियों, पुलिस ट्रेनिंग सैंटर के ट्रेनी, यूथ क्लबों के सदस्यों, शहर वासियों ने एकजुटता के साथ नशे के खात्मे के लिए शपथ ली
होशियारपुर, 09 दिसंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट करने के लिए की जा रही गतिविधियों के अंतर्गत आज जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ 5 किलोमीटर लंबी वॉकथान आयोजित की गई, जो कि पुलिस लाइन होशियारपुर से शुरु होकर शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए फिर से पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस वॉकथान में कैबिनेट मंत्री जिंपा, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में हजारों होशियारपुर वासियों जिनमें विद्यार्थी, खिलाड़ी, यूथ क्लबों के सदस्य, समाज सेवकों, पुलिस ट्रेनिंग सैंटर के ट्रेनियों की ओर से उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर वॉकथान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने हाथों में नशे के खिलाफ जागरुकता संबंधी तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाई। इससे पहले विद्यार्थियों की ओर से नशे के खिलाफ स्किट, डांस, कविता के अलावा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें मुख्य मेहमान की ओर से सम्मानित भी किया गया। वॉकथान शुरु होने से पहले मुख्य मेहमानों, विद्यार्थियों, पुलिस ट्रेनिंग सैंटर के ट्रेनी, यूथ क्लबों के सदस्यों, शहर वासियों ने एकजुटता के साथ नशे के खात्मे के लिए शपथ ली।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी के मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार ने बिगुल बजा दिया है और नशे का व्यापार करने वाले किसी हाल में भी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों ने जिस उत्साह से नशे के खिलाफ आयोजित इस वॉकथान में हिस्सा लिया है, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी नशे के खिलाफ इस जंग में दिन-रात कार्य कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि हम मुख्य मंत्री के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को हम सब मिलकर जल्द साकार करेंगे।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर जिला प्रशासन नशे के पूर्ण रोकथाम के लिए जिला वासियों को लगातार जागरुक कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर गतिविधियां आयोजित की जा रही है और नशे के दलदल में फंसे लोगों के उपचार के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा कर उनका नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद इन लोगों के पुर्नवास को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है ताकि स्वस्थ होने के बाद इन्हें मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सके।
एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि होशियारपुर पुलिस नशे के पूर्ण खात्मे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में थाना स्तर पर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और नशे का कारोबार करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के इस अभियान में जनता का सहयोग बहुत जरुरी है और वे जिला वासियों को विश्वास दिलाते हैं कि पुलिस को नशे का व्यापार करने वालों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और इस कारोबार में जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, आम आदमी पार्टी के देहाती जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, एस.पी मंजीत कौर, एस.पी सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा, एस.एम.ओ. डा. स्वाति शीमार, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, सहायक डायरेक्ट युवक सेवाएं प्रीत कोहली, राजेश्वर दयाल बब्बी, वरिंदर शर्मा बिंदू, एडवोकेट अमरजोत सैनी, पार्षद जसपाल सिंह चेची, मुखी राम, प्रदीप बिट्टू, मीना शर्मा, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपसमाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान – मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में की शिरकत 10 गारंटियां हमारा धर्म, समयबद्ध किया जाएगा पूर्ण विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा मंगला का किया निरीक्षण :शैक्षणिक गतिविधियों उनके साथ विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मंगला का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

एएम नाथ।  धर्मशाला, 09 अप्रैल: ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन वीरवार को उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने भराड़ी माता मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!