जिंदा है गैंगस्टर गोल्डी बराड़ : बुधवार को गोल्डी बराड़ की मौत की खबर आई थी सामने ,गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने भी ले ली थी इसकी जिम्मेदारी

by

चंडीगढ़ : पंजाब का वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की बुधवार को मौत की खबरें मीडिया में आई थी। इसके बाद कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया है । बता दें कि बुधवार को गोल्डी बराड़ की मौत की खबर सामने आने के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली थी। अब साफ़ हो गया है कि गोल्डी बराड़ जिंदा है। गोल्डी बराड़ गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था लेकिन वहां अपराध की दुनिया में उतर गया। लेकिन बताया जा रहा है कि नाम बदल कर गोल्डी बराड़ अमेरिका में रह रहा है।
फ्रेस्नो पुलिस ने पारस्परिक विवाद में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू की एक गली में मारे गए व्यक्ति की पहचान 37 वर्षीय जेवियर ग्लैडनी के रूप में की। और शूटर की पहचान 33 वर्षीय डैरेन विलियम्स के रूप में हुई है।

अमेरिका की एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक , पुलिस ने बुधवार को यह भी कहा कि यह घटना भारत में एक प्रतिष्ठित गिरोह की हत्या से जुड़े किसी मामले से जुड़ी नहीं है। फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में संयुक्त अध्यापक मोर्चा ने पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी 

गढ़शंकर, 18 मार्च: बजट सत्र के दौरान पंजाब सरकार द्वारा टेट (टीईटी) को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित न करने, 12 मार्च को विधानसभा की ओर मार्च कर रहे कर्मचारियों पर पानी की बुशारें,...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
article-image
पंजाब

1 दिन, 4 मौतें और गांव में मातम : 2 युवाओं समेत पूर्व पंच की भी गई जान

परिजनों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण, सिर्फ एक मृतक का पोस्टमार्टम; मेडिकल जांच से ही साफ होगी असली वजह एएम नाथ। बठिंडा। बठिंडा के गांव कोट शमीर में बुधवार को एक...
Translate »
error: Content is protected !!