जिया में 30.52 लाख से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र का विधायक आशीष बुटेल ने किया लोकार्पण

by

करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को घर-द्वार पर मिलेंगी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, केंद्र में चारदीवारी बनाने के निर्देश

एएम नाथ।  पालमपुर, 15 अक्टूबर। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत जिया में 30.52 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इस केंद्र के शुरू होने से जिया सहित आसपास की करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध हो सकेंगी।May be an image of temple

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य उप-केंद्र ग्रामीण आबादी के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके माध्यम से लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं और प्राथमिक उपचार के लिए दूर स्थित बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना भी जरूरी है। इस दिशा में सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य उप-केंद्र में चारदीवारी का निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए।May be an image of one or more people, temple and dais

जिया स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत

स्वास्थ्य उप-केंद्र के लोकार्पण के बाद विधायक आशीष बुटेल ने जिया स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर स्कूल की व्यवस्थाओं और पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

ग्राम पंचायत जिया पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़कों, संपर्क मार्गों और बस सेवा से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। विधायक ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यकतानुसार उचित कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।May be an image of one or more people

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जिया में भी कई विकास कार्य करवाए गए हैं। क्षेत्रवासियों की मांगों पर प्राथमिकता और आवश्यकता के आधार पर विचार कर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान विधायक ने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती, खंड विकास अधिकारी पालमपुर हरि कृष्ण, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी गोपालपुर डॉ. अनुपमा सिंह, पंचायत निरीक्षक ध्रुव सिंह भूरिया, ग्राम पंचायत प्रधान झोंपी राम, उपप्रधान रामकृष्ण, बीडीसी सदस्य जोगिंदर, महिला मंडल प्रधान सुमित्रा देवी, वीना देवी सहित विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि की दी जानकारी : पीएम स्वनिधि में बिना किसी गारंटी के 10 हजार कार्यशील पूंजी ऋण-संजय कुमार

मंडी 23 अगस्त। मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

14वीं विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित :विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय सदन में आयोजित 14वीं विधानसभा के लिए प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के उदबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृत कॉलेजों में शुरू होंगे कर्मकांड पुरोहित के डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्स: सुक्खू

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा—सामाजिक एकता और भाईचारे से ही बनेगा आदर्श समाज एएम नाथ।   शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संस्कृत महाविद्यालयों...
Translate »
error: Content is protected !!