जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना: 4 अक्तूबरः जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना में 58,108 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा था तथा आज समिति ने 2870 वृद्धावस्था पेंशन, 185 विधवा पेंशन तथा 149 दिव्यांग पेंशन के नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की है, जिसके बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 61,312 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति पेंशन का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला ऊना में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 30 सितंबर 2022 तक 26.82 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय किए गए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 128 बेटियों को शादी के लिए 65.28 लाख रुपए की मदद दी है, जबकि शगुन योजना के तहत 152 परिवारों को बेटी के विवाह के लिए 47.12 लाख ही आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के तहत सरकार 31 हजार रुपए की मदद देती हैं। वहीं बेटी है अनमोल योजना के तहत 106 बेटियों को 9.38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है तथा इस योजना के तहत 21 हजार रुपए की मदद दी जाती है।
वहीं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 12.24 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। जबकि वर्ष 2021-22 में 78.56 करोड़ रुपए व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और सभी अधिकारी इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया : डॉ.राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। डलहौज़ी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ.राजीव भारद्वाज ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान चम्बा जिला के डलहौज़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। भारद्वाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो...
Translate »
error: Content is protected !!