जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

by

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले दिन विभाग ने 3255 पशुओं को टीके लगाए। इस रोग से पशुधन के बचाव के लिए विभाग ने अगले 45 दिन में 1.35 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। कोटला कलां गौशाला में टीके लगाने के लिए पशु पालन विभाग की ओर से डॉ. सुरेश धीमान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी हकीकत राय तथा फार्मासिस्ट अनीता देवी उपस्थित रहीं।
इस बारे जानकारी देते हुए सहायक निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. सुरेश धीमान ने बताया कि पशुओं में होने वाला यह रोग जीवाणु जनित है और तेजी से फैलता है। अगर लक्षण का पता लगने के बाद पशुओं का शीघ्र इलाज न किया जाए, तो 24 घंटे के भीतर पशु की मौत हो जाती है। इसलिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। टीकाकरण अभियान के तहत जिला में पालतू पशुओं के साथ-साथ गौशालाओं व गौ-अभ्यारण्य थाना खास में रखे गए जानवरों को भी टीके लगाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – डेढ़ साल में काम किया होता तो अपने काम गिनाकर वोट माँगते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि  पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
हिमाचल प्रदेश

रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 6 को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया सौंप

कांगड़ा : ग्राम पंचायत कुठमां में पुरानी रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर को हिरासत में...
Translate »
error: Content is protected !!