जिला कल्याण समिति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर अध्यक्ष नियुक्त

by

शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की जारी अधिसूचना के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को जिला चंबा, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को जिला कुल्लू की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक चंद्रशेखर को जिला मंडी, संजय रतन को कांगड़ा, विनय कुमार को सिरमौर, नंदलाल को शिमला, राजेंद्र राणा को हमीरपुर और रवि ठाकुर को जिला लाहौल-स्पीति की जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में संबंधित जिला के सांसद, विधायक और नगर पंचायत, नगर परिषद व नगर निगम के प्रधान और मेयर को बतौर गैर सरकारी सदस्य शामिल किया गया है। संबंधित जिला के उपाध्यक्ष समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस और आप पर श्रीकांत शर्मा का हमला, बोले—विपक्षी दल अपने राजनीतिक आचरण पर करें आत्ममंथन

विजयदशमी पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का मुद्दा उठाया, मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की एएम नाथ। शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध कटाई से पहाड़ बने तबाही का मैदान और जनता बेहाल : सुप्रीम कोर्ट

एएम नाथ । नई दिल्ली/शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहाड़ी इलाकों में जंगलों की अवैध कटाई इंसानियत के लिए आफ़त बन रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जब जंगल ही...
Translate »
error: Content is protected !!