जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दो माह तक चलने वाले एक पायलट प्रोजेक्ट में संबंधित क्षेत्र के उप मंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा तहसीलदारों द्वारा चिन्हित किए गए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा तथा स्कूली बच्चों को गतिविधियों पर आधारित सीखने के नए-नए तौर तरीकों के बारे में प्रेरित व जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के अलावा शिक्षा को गतिविधियों के माध्यम से और अधिक आसान करना है जिसके लिए अभिभावकों, विशेष प्रशिक्षित अध्यापकों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम अमित मेहरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत उपस्थित थे जबकि एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह तथा एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिक से अधिक ऋण आवंटन के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीर भवन में आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक एएम नाथ।  हमीरपुर 05 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू : पंचायत को होगी 14 लाख रुपये सालाना आय

ग्रीन पंचायत योजना को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ममलीग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्वच्छ ऊर्जा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, ममलीग परियोजना में तय हुआ राजस्व वितरण मॉडल एएम नाथ। शिमला :-मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक जनक ने खुद उठा ली कुल्हाड़ी : भारी बारिश से सड़क पर गिरा पेड़, प्रशासन नहीं था पहुंचा

एएम नाथ । भरमौर :  भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. जनक राज सड़क बंद होने के कारण फंस गए।  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व प्रशासन को सूचित किया, लेकिन तुरंत मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!