जिला के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को दिया गया आश्रेयः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

by

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक
ऊना, : जिला ऊना के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को विभिन्न गौसदनों में आश्रेय प्रदान किया गया है तथा जल्द ही हरोली उपमंडल के तहत बीटन में भी गौ अभ्यारण्य का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा, जिसके बाद सभी बेसहारा गौवंश को सहारा प्रदान कर दिया जाएगा। यह बात एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की एक बैठक में कही। डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि बीटन में गौ अभ्यारण्य के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसके बाद जिला में बेसहारा गौवंश की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में आवारा कुत्तों की समस्या के निदान के लिए भी जिला प्रशासन गंभीर प्रयास कर रहा है। इसके लिए मलाहत में पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र को जल्द ही शुरू किया जा रहा है, जहां पर आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त प्रति वर्ष 6 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य पर जिला में 6 स्थानों पर पशु प्रजनन नियंत्रण कैंप लगाए जाएंगे, जहां पर आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। इन कैंप को सफल बनाने के लिए पशु पालन विभाग के साथ-साथ शहरी निकायों व पंचायतों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि पालतू कुत्तों का शहरी निकायों के साथ पंजीकरण आवश्यक हैं। इसके लिए मालिक को नगर परिषद या अन्य शहरी निकायों के साथ संपर्क करना चाहिए। इस कार्य के बारे में जागरूकता लाने को शहरी निकायों को जल्द ही विशेष अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाएगा। बैठक में समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक हादसे ने लील ली 18 जिंदगियां, मंजर देख कर हर आंख नम : जयराम ठाकुर

बरठीं बल्लू बस हादसे का जायज़ा लेने पहुंचे जयराम ठाकुर, लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने क्यों नहीं लिया एक्शन प्रदेश भर के सभी ऐसे खतरनाक स्थान चिन्हित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ के तहत करसोग के अनाथ बच्चों को घर बनाने के लिए प्रदान की तीन-तीन बिस्वा जमीन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अब उन बच्चों के लिए ममता की नई मिसाल बन गई है, जो बचपन में ही अपने माता-पिता के साये से महरूम हो चुके हैं। राज्य सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!