जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में भरें जाएंगे आशावर्करों के विभिन्न पद

by

ऊना, 9 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड अंब के तहत रिपोह मिसरां, नंदपुर, ज्वाल, लोअर लोहारा, धुसाड़ा, स्थोत्तर व घेबट बेहड़ में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत पालकवाह, भदौड़ी, बालीवाल व लोअर बढे़ड़ा में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड गगरेट में राम नगर, कुनेरन, अमलैहड़ व लोअर भंजाल में एक-एक पद भरा जाएगा। स्वास्थ्य खंड बसदेहड़ा में अजनोली, समूर ढठवाड़ा, चलोला, कुरियाला, झंबर व नारी तथा स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत अंबेहड़ा धीरज, बैरियां, बुडवार, डीहर, जसाणां, जोल, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल व पोलियां में एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत दौलतपुर चैक के वार्ड 1, 3, 5, 6 व 7 के लिए एक पद और नगर परिषद बसदेहड़ा के वार्ड 6 व 8 के लिए एक पद, संतोषगढ़ के वार्ड 1 व 3 के लिए दो पद तथा नगर परिषद ऊना के वार्ड 4, 5, 7 व 8 के लिए 4 पद भरें जाएंगे।
चयन के लिए योग्यताएं
सीएमओ ने बताया कि प्रार्थी उसी वार्ड और पंचायत की स्थाई महिला निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड और पंचायत के लिए आवेदन करना चाहती है। प्रार्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। विवाहिता/विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्त/महिला को प्राथमिकता दी जायेगी। ग्रामीण आशा के लिए शैक्षिणिक योग्यता 8वीं पास और शहरी आशा के लिए शैक्षिनिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। सीएमओ ने बताया कि प्रार्थी आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब, हरोली, थानाकलां, बसदेहड़ा व गगरेट के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेज सकते है। आवेदन पत्र 14 सितंबर तक संबंधित कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। निर्धारित समयावधि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।v

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड : भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया

शिमला : चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
Translate »
error: Content is protected !!