जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं

by
रोहित जस्वाल।  ऊना, 15 मई। ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में चुनावी साक्षरता कार्यशाला गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा मताधिकार के महत्व के प्रति शिक्षित व जागरूक करना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि ये चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में हर महीने में दो बार नियमित रूप से आयोजित होंगी जोकि निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक सहभागिता तथा मतदान के महत्व जैसे विषयों पर केंद्रित रहेंगी। इनमें निर्वाचन संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएँ (लोकतंत्र व मतदान विषय पर), मॉक पोल सत्र (मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अभ्यास), पोस्टर/नारा लेखन आदि जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी जिसके माध्यम से छात्रों को न केवल चुनावी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होगी।
उपायुक्त ने जिला समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया है है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा जिला ऊना को चुनावी साक्षरता व लोकतांत्रिक जागरूकता के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनाने में सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 करोड़ 92 लाख से निर्मित जोलना-भटेड़-कोटला संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण

निर्माणाधीन 38 संपर्क मार्गो में से अधिकांश का 90 से 95 प्रतिशत कार्य संपूर्ण मोरठु तथा जोलना ग्राम पंचायतों के तीन संपर्क मार्गों पर व्यय होंगे 17 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 25 सितंबर तक शिमला में होगा मानसून सत्र : मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के बाद दी जानकारी

शिमला : हिमाचल विधानसभा में 18 से 25 सितंबर तक शिमला में मानसून सत्र आयेजित किया जाएगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया -ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा हिमाचल प्रदेश पशु एवं कृषि सखी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, अपनी विभिन्न मांगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें – महेंद्र पाल गुर्जर

बारिश से क्षतिग्रस्त हुए डंगों व अन्य सम्पतियों का मनरेगा के तहत किया जाएगा मरम्मत कार्य ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!