जिला कोली समाज कार्यकारिणी चुनाव 19 को कुनिहार में

by

बीबीएन, 9 अप्रैल (तारा) : जिला कोली समाज की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 19 अप्रैल को कुनिहार में स्थित सिंग़ तंदूर रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला महासचिव जगदेव गर्ग व प्रधान रामनाथ कश्यप ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा।उसके बाद चुनाव प्रक्रिया राज कार्यकारणी की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव में संगठन के लिए विभिन्न पदों हेतु प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।
रामनाथ कश्यप ने बताया कि जिला की विभिन्न पंचायतों से समाज के 163 सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय सक्रिय सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्राओं को बांटे पुरस्कार रोहित जसवाल। नादौन 21 दिसंबर :  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस में शीशों पर कोई पर्दा या किसी प्रकार की फिल्म नहीं चढ़ी होनी चाहिए, स्कूल बसों के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना : आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने बताया कि स्कूलों बसों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों द्वारा स्व-संचालित व स्कूल प्रबंधन द्वारा लीज़ पर ली गई बसों के लिए राज्य परिवहन विभाग ने गाईडलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!