जिला चंबा के बाल देखरेख संस्थानों (सीसीआई) में पढ़ रहे बच्चों को दिखाया गया मिंजर मेला 

by
एएम नाथ। चम्बा :
 उपायुक्त चम्बा के आदेशानुसार बाल देखरेख संस्थान मैहला व साहू के बच्चोँ को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला चम्बा में घुमाया गया।  यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बच्चोँ को मेले में लगी अनेक प्रकार की प्रदर्शनियों के अलावा मनोरंजन से जुड़ी अन्य गतिविधियों को भी दिखाया गया। मेले में आए हुए बच्चों को आइसक्रीम व मिठाई आदि भी खिलाई गई। अजय कुमार ने बताया कि इसके पश्चात चिल्ली तथा चंबा के बाल देखरेख संस्थानों के बच्चों को भी मिंजर मेले में घुमाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन में बच्चों के शामिल होने से उनका मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी होता है। इस अवसर पर बाल देखरेख संस्थान मैहला के प्रभारी अशोक मोनाश व साहू की प्रभारी रतनी देवी, अनिल कुमार बाल कल्याण अधिकारी, परामर्शदाता रुचिका जरियाल तथा अकाउंटेंट दर्शना देवी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्वार में एसडीएम कार्यालय और सिविल अस्पताल का बनेगा नया भवनः सीएम सुख्खू

पंडार सड़क निर्माण के लिए एफसीए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिएमु शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के क्वार में एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय...
Translate »
error: Content is protected !!