जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : उपायुक्त

by

उम्मीदवारी वापसी प्रक्रिया के दौरान 1128 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नाम : रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 तथा जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 तथा जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर का निदेशक मत्स्य पालन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

क्लोज सीजन की समाप्ति के बाद मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा, मछुआरों से किया सीधा संवाद एएम नाथ।  बिलासपुर, 19 अगस्त: मत्स्य पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कांत ठाकुर ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित

एडीएम ने मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने शीत ऋतु के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी बीत में दो घरों के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी की कानों की वालिया चुराई

गढ़शंकर।  बीती रात चोरों ने डंगोरी गांव में एक बंद घर के दरवाजे और घर में पड़े बक्सों के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का एक एक जोड़ा कानों की वालिया और अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!