जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : उपायुक्त

by

उम्मीदवारी वापसी प्रक्रिया के दौरान 1128 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नाम : रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 तथा जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 तथा जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर में बतौर एसडीएम मनीश चौधरी ने संभाला कार्यभार

जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी- जोगिन्दर नगर में मनीश चौधरी ने आज बतौर एसडीएम कार्यभार संभाल लिया। 2020 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीश चौधरी इससे पहले चंबा में बतौर उपायुक्त के सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी की रैलियों में उमड़ेगा अपार जनसमूह, अपने नेता को सुनने आएंगे हिमाचलवासी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक केवल सिंह पठानिया  12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार गुना फीस बढ़ाकर और फिर दो गुना कम करने में मुख्यमंत्री माहिर : जयराम ठाकुर

फीस बढ़ाने में आगे, सुविधाओं में पीछे सुक्खू सरकार सीबीएसई स्कूलों में 6200 शिक्षकों की नियुक्ति अटकी केंद्र से मिलने वाले सहयोग पर चुप्पी साधती है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!