जिला चंबा में फोर्टिफाइड चावल कुपोषण के खिलाफ प्रभावी कदम : पुरुषोत्तम सिंह

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा की सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे मिड-डे मील, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), और एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। यह पहल कुपोषण की समस्या को कम करने और विशेष रूप से गरीब एवं कमजोर वर्गों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि फोर्टिफाइड चावल एक ऐसी प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जिसमें चावल के दानों में आयरन, फोलिक एसिड, और विटामिन B12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। चूंकि चावल भारत में अधिकांश लोगों का मुख्य आहार है, और आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया जैसी समस्याएं व्यापक हैं, इसलिए फोर्टिफाइड चावल कुपोषण से निपटने का एक प्रभावी उपाय है। इस प्रक्रिया में पोषक तत्वों से युक्त दाने सामान्य तौर पर 100 चावल के दानों में 1 दाना फोर्टीफाइड चावल का मिलाया जाता हैं। ये दाने सामान्य चावल से थोड़े भिन्न दिख सकते हैं, जिसके कारण कुछ लोगों में यह भ्रांति फैल रही है कि यह प्लास्टिक के चावल हैं। उन्होंने जानकारी स्पष्ट करते हुए बताया कि फोर्टिफाइड चावल पूर्णतः सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक हैं। ये दाने आयरन, फोलिक एसिड, और विटामिन B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा ने जिला के सभी राशन कार्ड धारकों और उपभोक्ताओं से अपील है कि वे उचित मूल्य की दुकानों से प्राप्त फोर्टिफाइड चावल का उपयोग निश्चिंत होकर करें क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक और निकटवर्ती कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में शामिल : 2013 में वीरभद्र सिंह ने उन्हें मार्केटिंग बोर्ड का बनाया था चेयरमैन

शिमला : चौपाल से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निकटवर्ती कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ : हाईवे लुटेरे गिरोह का सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती गिरफ्तार

मोहाली :  मोहाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।  जिसको लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी जानकारी दी है।  उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल : कौन होगा मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम?

मुबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति ने शानदार जीत हासिल की है। महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।...
Translate »
error: Content is protected !!