जिला परिषद की 25 में से 22 सीटों पर आप व 3 पर कांग्रेस ने की जीत हासिल :  पंचायत समिति की 191 सीटों में से 127 पर आप, 39 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा, 9 पर शिअद, 1 बसपा व 3 पर आजाद प्रत्याशी रहे विजयी

by

होशियारपुर18 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोगपंजाब की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 17 दिसंबर सुबह 8 बजे से जिले के सभी दस ब्लाकों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति आम चुनाव-2025 की मतगणना शुरु कर दी गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के 25 जोनों में आम आदमी पार्टी के 22 उम्मीदवार व इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इसी तरह पंचायत समिति 208 में से 191 जोनों में आम आदमी पार्टी के 127, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 39, भारतीय जनता पार्टी के 12, शिरोमणि अकाली दल के 9, बहुजन समाज पार्टी का 1 व 3 आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के शेष 17 जोनों में पहले ही सर्वसम्मति हो चुकी थी, जिसमें से 16 पर आम आदमी पार्टी व 1 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिले में जिला परिषद के 25 जोनों के लिए कुल 80 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि पंचायत समिति की 208 सीटों में से 17 जोनों में सर्वसम्मति हो चुकी थी और शेष 191 जोनों के लिए 582 उम्मीदवार मैदान में थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी दस ब्लाकों में मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।  उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन ने आपसी तालमेल के साथ मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्णनिष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाया। उन्होंने सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट किया वहीं मगणना स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों की भी हौंसलाआफजाई की।

जिला परिषद चुनावों में यह रहे विजयी

जिला परिषद होशियारपुर के 25 जोनों में जोन बीनेवाल से आप उम्मीदवार हरभज सिंह, पनाम से आप उम्मदीवार राजविंदर कौर, सैलाखुर्द से आप उम्मीदवार इंदरजीत सिंह, टूटोमजारा से आप उम्मीदवार चरणजीत कौर, बाड़ियां कलां से आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह ( बंटी मैली), चब्बेवाल से आप उम्मीदवार विक्की शर्मा, पंडोरी बीबी से आप उम्मीदवार कुलविंदर कौर, जहानखेलां से आप उम्मीदवार कुलजीत सिंह, हरदोखानपुर से आप उम्मीदवार रणजीत कौर, नंदाचौर से इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत कौर, भूंगा से आप उम्मीदवार राम पाल, कंधाला जट्टां से आप उम्मीदवार राजविंदर कौर नरवल, जाजा से आप उम्मीदवार संगीता कुमारी, मियाणी से आप उम्मीदवार रजिंदर सिंह मार्शल, झिंगड़कलां से आप उम्मीदवार नवदीप पाल, घोगरा से आप उम्मीदवार कुलविंदर कौर, अमरोह से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार, नंगल बिहाला से आप उम्मीदवार संगीता कुमारी, नौशहरा पत्तन से आप उम्मीदवार पवनदीप कौर, हाजीपुर से इंडियन नेशनल कांग्रेस किशोर कुमार, भंगाला से इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार बेअंत सिंह, भाम से आप उम्मीदवार विपन कुमार, खडियाला सैणियां से आप उम्मीदवार इंद्रजीत कौर, संसारपुर से आप उम्मीदवार सोमा देवी व डफ्फर से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार विजयी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती सांसिया (देनोवाल खुर्द) में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में 200 के करीब लोगों के लगाई गई वैक्सीनेशन

गढ़शंकर : कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह...
article-image
पंजाब

बाबा साहब ने समाज के दलित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलवाए : सांसद मनीष तिवारी

सैला खुर्द : वीणा रानी सदस्य ब्लाक समिति गढ़शंकर के नेतृत्व में ग्राम पैंसरा में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर समर्पित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
पंजाब

नशा नहीं, नयी राह चाहिए”: गांव बंबेली में डॉ. चब्बेवाल ने दी नशे के खिलाफ जंग की हुंकार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “हर मां की आंखों से आंसू पोंछने का समय आ गया है, अब नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी” — ये भावुक शब्द थे होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल...
Translate »
error: Content is protected !!