जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

by
एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के तहत मनरेगा के 25,069 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिन पर कुल 382.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 119 कार्यों के लिए 319 लाख रुपये की कार्योत्तर स्वीकृति तथा विभिन्न लाइन विभागों के 33 कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत को भी मंजूरी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।May be an image of one or more people, dais and text
जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी विकास कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुँचे। हाल ही में आई आपदा से मंडी जिला को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएं।
बैठक में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जन समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, बिजली, शिक्षा, कृषि, वन एवं परिवहन विभागों से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने किया। इस दौरान पिछली बैठकों के लंबित प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बूंद बूंद पानी को भी तरसे लोग : गत एक सप्ताह से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे है गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता

गढ़शंकर: 6-7 दिन से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता के निवासियों ने एकत्रित होकर वाटर सप्लाई...
article-image
पंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त

नंगल – 26 जुलाई (तरलोचन सिंह) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले 48 वर्षों से शिक्षा और अन्य प्रबंधन विभागों में अपनी उचित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी के इन 20 विधायकों का कट गया पत्ता … पूरी लिस्ट जानिए

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की गाड़ी ओवरलोड, छत पर बिठाने की कोशिश, किसी दिन विस्फोट से हो जाएंगे धराशाई : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस के छह बागियों और निर्दलियों के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा है। धर्माणी ने तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी...
Translate »
error: Content is protected !!