जिला प्रशासन को सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जल्द से जल्द डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जारी करने की दी हिदायत

by

लोगों को 14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की
होशियारपुर, 29 मार्च:  जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी ने आज जिला लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नालसा से संबंधित योजनाओं को सुचारु  ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से दी जा रही नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की समीक्षा की व बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाई जा रही है, जिसके लिए जिला वासियों को अधिक से अधिक इसका लाभ लेना चाहिए।
बैठक के दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि जिन परिवारों के किसी सदस्य की कोविड-19 के कारण मौत हुई है, उनकी लिस्ट सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी को सौंपी जाए ताकि अथारिटी अपने स्तर पर भी मृतकों के परिजनों को मिलने वाली 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता दिलवाने में मदद कर सके। उन्होंने एस.डी.एम होशियारपुर को निर्देश दिए कि सडक़ दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को जारी होने वाला डिपेंडेंट सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि कंपनसेशन टू विक्टिम के अंतर्गत मृतक के आश्रितों को मिलने वाला दो लाख रुपए का मुआवजा समय पर मिल सके।
जिला व सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी ने बताया कि 14 मई को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार करने का  निर्देश दिया। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है।
बैठक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जतिंदर पाल सिंह खुरमी,  सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल, जिला अटार्नी श्री दविंदर कुमार, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन श्री गुरवीर सिंह रिहल, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार, नामीनेटिड सदस्य श्री आज्ञा पाल सिंह साहनी व दर्शन कौशल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र

गढ़शंकर  :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नेतृत्व में तथा भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रीमियम क्लब...
article-image
पंजाब

30 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर…. देखें सूची

चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए 30 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव...
Translate »
error: Content is protected !!